कासगंज: कासगंज के सदर भाजपा विधायक से फोन पर पुलिस कर्मी ने किया गलत व्यवहार, एसपी ने हेड कांस्टेबल को किया निलंबित
कासगंज के भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने ढोलना थाने की इनायती चौकी पर तैनात हेड कांस्टेवल को किसी कार्य से फोन लगाया था। लेकिन फोन पर हेड कांस्टेवल पर विधायक से गलत व्यवहार करने की बात सामने आई। जिसकी शिकायत विधायक ने एसपी से की। और एसपी ने शिकायत पर हेड कांस्टेवल को निलंबित कर दिया है।