Bihar news : सिकटा में डायल-112 की टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप; जाम हटाने के दौरान बिगड़ा मामला। पश्चिमी चंपारण के सिकटा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था संभालने और लोगों की मदद के लिए तैनात डायल-112 की टीम पर कथित हमला और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सिकटा बॉर्डर चौक और नहर चौक के बीच 27 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। पुलिसकर्मी शंकर दास ने सिकटा थाने में आवेदन देकर नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिसकर्मी के आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:40 बजे डायल-112 की टीम एक सूचना पर सिकटा बॉर्डर चौक की ओर जा रही थी। नहर चौक और बॉर्डर चौक के बीच सड़क पर जाम लगा हुआ था। टीम ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर जाम हटाने की कोशिश शुरू की।इसी दौरान बॉर्डर चौक के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को हटाने के लिए महिला सिपाही सोनम कुमारी ने उसके चालक से कहा। आरोप है कि इस बात को लेकर चालक महिला सिपाही से गाली-गलौज और हाथापाई करने लगा। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला कथित तौर पर और बिगड़ गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद फरहान आलम, इरफान आलम और एजाज आलम समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि डायल-112 के चालक और चौकीदार को भी निशाना बनाया गया तथा लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया गया।
बताया गया है कि देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस टीम को घेर लिया गया। अचानक बिगड़ी स्थिति के बीच पुलिसकर्मियों ने अतिरिक्त पुलिस बल को सूचना दी। शिकायत के मुताबिक, इस दौरान पुलिसकर्मियों को धमकी देने के साथ उनका मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है।इस मामले में मोटरसाइकिल चालक के अलावा मेडिकल स्टोर संचालक फरहान आलम, इरफान आलम और एजाज आलम सहित कई नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है।डायल-112 की टीम पर हुए कथित हमले ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। जिन पुलिसकर्मियों पर लोगों की सुरक्षा और आपात स्थिति में मदद पहुंचाने की जिम्मेदारी है।#Sikta #Dial112 #BiharPolice #PoliceAttack #PoliceNews #WestChamparan #SiktaNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #LawAndOrder #BiharNewsUpdate #LatestNews #NewsUpdate
Bettiah, West Champaran | Aug 29, 2026