शिवपुरी नगर: कृष्णपुरम कॉलोनी में पति की मौत के बाद देवर की प्रताड़ना, शादी का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी
शिवपुरी शहर के झांसी तिराहा स्थित कृष्णपुरम कॉलोनी की निवासी सोनिया शर्मा पत्नी स्वर्गीय जीतू शर्मा ने आज सोमवार की दोपहर 12 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने ही देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनिया शर्मा ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपकर देवर कालू शर्मा के खिलाफ उचित कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।