बरियारपुर: विभागीय निर्देशानुसार कटारिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन
मंगलवार को 9:00 बजे विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मुंगेर विश्वजीत कुमार तिवारी के अगुवाई में कटारिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों के जनकल्याणकारी योजना हेतु 22 विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। शिविर में स्वास्थ्य शिक्षा सहित अन्य सभी विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने में लग रहे।