धमदाहा: दुर्गापुर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
भवानीपुर:- भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में रविवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 6 निवासी दिलखुश पासवान की 19 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ज्योति की शादी इसी वर्ष होली से तीन दिन पहले ही हुई थी।