नईसराय: प्रसूता के शरीर में मिला महज चार ग्राम खून, उपचार के दौरान तोड़ा दम
नई सराय तहसील के भैंसा गांव निवासी थी प्रसूता विमला
नई सराय तहसील के भैंसा गांव निवासी एक प्रसूता की खून की कमी के चलते मौत हो गई। बताया जाता है कि, प्रसूता ने बीते सप्ताह ही सातवीं डिलेवरी के दौरान एक बेटी को जन्म दिया था। तभी से उसकी हालत खराब थी। परिजनों के मुताबिक भैंसा निवासी विमला पत्नी फूल सिंह आदिवासी का कुछ दिन पहले ही प्रसव हुआ था। लेकिन प्रसव के बाद विमला के पेट में दर्द और संक्रमण शुरू हो गया था