खरीक: तेज आंधी-तूफान और बारिश से नवगछिया में भारी तबाही
नवगछिया में देर रात आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जगह पेड़ और बिजली के तार टूटकर गिर गए, जिससे शहर और ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली बाधित रही। वहीं आम और लीची के बागानों को भारी नुकसान हुआ। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।