बहरोड़: बहरोड के गंडाला में पानी को लेकर पीएचईडी अधिकारी और सरपंच प्रतिनिधि के बीच हुई भिड़ंत
Behror, Alwar | May 13, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गांव गंडाला में बुधवार दोपहर 1 बजे पेयजल समस्या को लेकर उस समय माहौल गर्म हो गया, जब प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पीएचईडी अधिकारी और सरपंच प्रतिनिधि के बीच तीखी बहस हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारी गांव में पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे।