धमदाहा: ऐतिहासिक गांधी सदन के दिन बदलेंगे, एसडीएम अनुपम ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल के टीकापट्टी स्थित ऐतिहासिक गांधी सदन के दिन अब बहुत जल्द बहुरने वाले हैं। गांधी सदन को नए स्वरूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम ने बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष एवं स्थानीय मुखिया के साथ गांधी सदन परिसर का विस्तृत जायजा लिया।