समस्तीपुर: शम्भूपट्टी गांव के पास ड्रेनेज निर्माण के दौरान धसना गिरने से एक मजदूर की मौत
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शम्भूपट्टी गांव के पास रविवार की दोपहर 1 बजे नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे ड्रेनेज निर्माण के दौरान धसना गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि कुछ मजदूरों को भी चोटें आई हैं।मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।नगर निगम द्वारा करीब 48 करोड़ की लागत से शहर में जल जमाव को दूर करने के लिए ड्रेनेज का निर्माण कराया जा रहा है।