समस्तीपुर: जिले में भीषण ठंड के चलते 9 जनवरी तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे, डीएम ने जारी किया आदेश
समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा रविवार संध्या 6:00 बजे के आसपास एक निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश में बताया गया है कि जिले में भीषण ठंड को देखते हुए सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक का पठन-पाठन 9 जनवरी तक बंद रहेगा।