🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | नानकमत्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई
🚨 लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक के साथ लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य के मामले के मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 5 अगस्त 2026 को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट, लूट तथा अप्राकृतिक कृत्य करने की बात स्वीकार की है। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
बरामदगी:
अवैध .315 बोर तमंचा
जीवित व खोखा कारतूस
लूटा गया पर्स
भारतीय एवं नेपाली मुद्रा
एटीएम कार्ड
मोबाइल खरीद का बिल
पासपोर्ट साइज फोटो
बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Kichha, Udham Singh Nagar | Aug 7, 2026