जमुई के NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ़ अभियान चलाकर वसूला 75 हजार से अधिक का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए आदेशों के पालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी नवीन के निर्देश पर परिवहन और खनन विभाग द्वारा बुधवार की शाम 04:00 बजे तक NH पर अवैध पार्किंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसके तहत हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों, ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।
इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान विभिन्न वाहनों से 75,000 रुपये का आर्थिक जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने इस दौरान सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सड़कों पर अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी करने के कारण गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे आम नागरिकों की जान-माल को खतरा रहता है। प्रशासन ऐसी लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिला पदाधिकारी नवीन ने इस करवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह दंडात्मक अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पूरी तरह से पालन करें और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, अन्यथा उनके खिलाफ आगे और भी गंभीर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #viralreelschallenge #jamuiPolice #jamuibihar #jamuidistrict #zilaprashasan #dmjamui
Jamui, Jamui | Jun 3, 2026