BAGHPAT DESK : बागपत। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, किसानों की समस्याओं और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर बागपत में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के कार्यालय से जुलूस निकालते हुए तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम ज्योति शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता सात बैलगाड़ियों पर सवार होकर तहसील पहुंचे। उनके हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां थीं, जबकि बढ़ती एलपीजी गैस की कीमतों के विरोध में एक गैस सिलेंडर भी प्रतीक के रूप में साथ रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, नीट परीक्षा में कथित धांधली, महंगी बिजली और किसानों को पर्याप्त यूरिया न मिलने जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से हर व�
Baghpat, Bagpat | Jun 19, 2026