देहरादून नगर निगम ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए ड्रोन से निगरानी शुरू की है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। रविवार को भी ड्रोन से निगरानी के दौरान कई लोगों के खिलाफ चालान किया गया और कुछ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। नगर निगम ने शहरवासियों से स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की है।