औरैया: शहर में विभिन्न स्थानों पर सुहागन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए बट वृक्ष की पूजा-अर्चना की
मंगलवार की सुबह 7 बजे से सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा की। इस अवसर पर सुहागिनों ने बरगद के पेड़ के पास पति की लंबी आयु की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर बरगद वृक्ष के समझ पूजा अर्चना की।सुहागिनों ने अक्षय वट की परिक्रमा करते हुए वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर पति की लंबी आयु की कामना की। वट सावित्री