औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में जनरल स्टोर की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में प्रधान डाकघर के सामने जनरल स्टोर की दुकान में सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटे उठाती देख पड़ोसी द्वारा दुकान मालिक अंशु पुत्र श्याम बिहारी निवासी नारायणपुर को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी।