चायल: विधवा की फरियाद पर नहीं हुई सुनवाई, तहसील चायल के चक्कर काटने को मजबूर पीड़िता
चायल (कौशाम्बी)। चायल तहसील क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी विधवा महिला मीनटर देवी पत्नी स्व. दखनी लाल ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसकी भूमि पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।