खंडवा नगर: माता-पिता को पीटकर भगाया, बेटी को कैद कर रसूखदार बोला- तेरी बेटी मेरे साले की पत्नी बनेगी
एक ओर पूरा देश शुक्रवार को 'मजदूर दिवस' मना रहा था, वहीं खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र का एक परिवार अपनी अस्मत और कलेजे के टुकड़े को रसूखदारों के चंगुल में छोड़कर आंसू बहा रहा था। महाराष्ट्र के शोलापुर में मजदूरी करने गए इस परिवार की 17 वर्षीय बेटी को रसूखदारों ने जबरन बंधक बना लिया है। रसूखदार की दबंगई इस कदर थी कि उसने बेबस पिता के मुंह पर कह दिया