आज़मगढ़: जनपद में 249 ईदगाह व 336 मस्जिद में पढ़ी जाएगी ईद की नमाज, रहेगी पूरी सुरक्षा व्यवस्था, एसपी सिटी ने दी जानकारी
आजमगढ़ में गुरुवार को सुबह ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग समय पर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। ईद की नमाज के साथ ही ईद के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जनपद भर में व्यापक तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आजमगढ़ जनपद में 249 ईदगाहों पर तथा 336 मस्जिदों पर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर पुलिस तैयार है।