वारिसनगर: नागरबस्ती में महादलित के साथ किया गया तालिबानी फरमान, बुरी तरह पीटने के बाद सर और मूंछ छील दिया गया।
समस्तीपुर। जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज वार्ड संख्या 04 में तालिबान फरमान सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नागरबस्ती निवासी जितेंद्र महतो का पुत्र महेश कुमार महतो महराजगंज निवासी अमरनाथ साह के रात्रि में घर में गलत नियत से घुस गया और अमरनाथ की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। घर वालों के द्वारा विरोध करने पर वह वहां से निकल भागा।