वारिसनगर: पंचायत भवन नागरबस्ती में श्री कृष्ण जन्मांष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, 27 अगस्त को निकाली जाएगी झांकी।
समस्तीपुर। शनिवार को हांसा पंचायत स्थित नागरबस्ती पंचायत भवन में श्री कृष्ण जन्मांष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें सभी 6 समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भाईचारा एवं शांतिपूर्ण माहौल में मेला एवं जुलूस निकालने का अपील किया,27 को निकाली जाएगी झांकियां।