वारिसनगर: हांसा में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने किया पौधारोपण,पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण के लिए लोगों को किया प्रेरित।
शुक्रवार को हांसा पंचायत के अंतर्गत बेसिक हाई स्कूल से सटे खेल मैदान में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह हरा पौधा लगाकर कार्यक्रम का किया शुरूवात। उनके समक्ष सभी अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों के अलावा स्कूली बच्चों ने दर्जनों हरे पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित पंचायत के मुखिया भी रहे मौजूद।