वारिसनगर: कृष्ण जन्माष्टमी व चहल्लुम को लेकर वारिसनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।
रविवार को वारिसनगर थाना परिसर में कृष्ण जन्म अष्टमी एवं चहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते थाना अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी के सहयोग से मैं शांति व्यवस्था बनाये रखने में सफल हो पाऊंगा।