वारिसनगर: वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय पर विशेष राज्य का दर्जा के लिए कांग्रेस कमिटी ने दिया धरना।
वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के आहवान पर विशेष राज्य का दर्जा के लिए कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। इस अवसर पर कांग्रेस कमिटी के वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष बाल मुकुंद राय ने कहा की जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाएगा तो यह धरना अनिश्चित कालीन जारी रहेगी।