बिसौली: नौली हरनाथपुर गांव के सवलियन विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों को किया गया सम्मानित
विकास खण्ड वजीरगंज के ग्राम नौली हरनाथपुर गांव स्थित सविलियन विद्यालय में गुरुवार को 1 बजे करीब वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।