राजपर थाना परिसर में गुरुवार को 1:00 बजे अपराह्न में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। थाना में पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारी द्वारा इन गॉड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस दौरान कहा कि गांव समाज से आपसी विवाद को खत्म कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार का उद्देश्य है।