अटेर: इंगूरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,एक की मौत,तीन घायल मौके पर पहुंचे विधायक ने घायलों को अस्पताल भेजा
Ater, Bhind | Jun 22, 2026 भिण्ड। जिले के पावई थाना क्षेत्र अंतर्गत इंगूरी मोड़ पर सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिण्ड भिजवाया