बहराइच: केडिया हॉस्पिटल के पास जेल रोड से 50 ग्राम स्मैक के साथ कोतवाली देहात पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित केडिया हॉस्पिटल के पास जेल रोड से कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को 50 ग्राम इसमें के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात में बताया कि तीनों अभियुक्त मोहम्मद अफरोज निसार अली व जावेद अली के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।