बहराइच: बहराइच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को बहराइच पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद स्व. रुबाब सइदा को श्रद्धांजलि अर्पित की वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने हाल ही में हुए पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भर्ती परीक्षा रद्द होने पर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।