बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने मारपीट के गंभीर मुकदमे में वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना
थाना अध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने शनिवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज निवासी लियाकत व ननकू मारपीट के गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने उनके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था। जिसके क्रम में आज दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।