बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बहराइच महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा
बहराइच में 25 से 27 फरवरी 2024 तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय ‘बहराइच महोत्सव’ की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निमंत्रण कार्ड वितरण, महोत्सव में लगाये जाने वाले स्टालों व उनकी साज-सज्जा, स्वास्थ्य शिविर, फायर स्टेशन, आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं, के बारे में दिशा निर्देश दिए