बहराइच: बरौवां भदौली में खेत देखने जा रहे किसान की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर रूप से घायल किसान का इलाज जारी
बाइक से खेत देखने जा रहे किसान की चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गर्दन कट गई। गंभीर रूप से घायल किसान को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रह है। कोतवाली देहात के बरौवां भदौली गांव निवासी मिथिलेश वर्मा अपनी बाइक से गांव में खेत देखने जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पहुंचा, तभी उसकी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। इलाज जारी है।