बीकानेर: रामपुरा इलाके में कैंपर वाहन ने किया तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल
बीकानेर के रामपुरा इलाके में देर शाम एक कैंपर वाहन के बेकाबू होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कैंपर वाहन ने क्षेत्र में खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह