लाडनूं: लाडनूं कस्बे में कसुम्बी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, तीन जने हुए घायल, एक गंभीर घायल को किया रेफर
Ladnu, Nagaur | Jun 8, 2024 लाडनूं कस्बे मे कसुम्बी गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। घटना मे तीन जने घायल हो गए। सभी को 108 एम्बुलेंस की सहायता से लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद जसवंतगढ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाधिकारी मंजू मूलेवा ने बताया कि घायल लोग चुरु के भालेरी गांव के निवासी गोविद, भंवरसिंह और नोरंगसिंह है।