लाडनूं: लाडनूं कस्बे में बिजली का तार टूटकर गिरने के बाद कई खेतों में लगी आग, दमकल से आग पर पाया काबू
Ladnu, Nagaur | Jun 5, 2024 लाडनूं कस्बे के झरड़िया गांव के खेतो मे बुधवार शाम को बिजली का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। आग की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाने का प्रयास किया। यहां बिजली का तार टूटकर खेतों की सींव पर गिरा था। ऐसे में अलग-अलग जगह पर आग लग गई। इस दौरान खेतों मे चारा व सूखी लकड़ियां व घास फूस जल गया। निम्बी जोधा नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे।