सरमथुरा: एसडीएम कार्यालय पर शिक्षकों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
सरमथुरा में लेवल प्रथम संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने सरकार से अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। उनका कहना है कि लंबे समय से मांगों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है