कोण्डागांव जिले के ग्राम नेवरा में भू-सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद दावा-आपत्तियों के नियमानुसार निराकरण उपरांत अद्यतन नक्शा एवं खसरा का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के तहत की गई है। अंतिम प्रकाशन के साथ ही ग्राम के भूमि अभिलेखों को अद्यतन रूप से दर्ज कर लिया गया है।