इटखोरी: उपायुक्त ने होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का निरीक्षण किया, पारदर्शी संचालन के दिए निर्देश
Itkhori, Chatra | Apr 20, 2026 जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 अप्रैल से संचालित एवं 23 अप्रैल तक प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का आज उपायुक्त श्री रवि आनंद ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणों—पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन—का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को पूरी प्रक्