सिमरी: वीरपुर गांव में कपड़ा व्यवसायी से साइबर ठगी, व्हाट्सएप हैक कर संपर्कों से ₹50000 की उगाही
Simri, Buxar | May 24, 2026 वीरपुर गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक थोक कपड़ा व्यवसायी को ठगों ने निशाना बनाया। शनिवार की शाम करीब 6 बजे अज्ञात साइबर अपराधियों ने व्यवसायी दिनेश कुमार सिंह का व्हाट्सएप्प अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद ठगों ने उनके मोबाइल कॉन्टैक्ट्स में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की और इस तरह करीब 50 हजार रुपये की ठगी कर ली।