गुना कलेक्टर किशोर कुमार कल्याण ने जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक की। 16 अक्टूबर को कलेक्टर ने ई ऑफिस प्रणाली के तहत शासकीय पत्राचार फाइलों का संचालन, जिले में अवैध उत्खनन पर कार्यवाही और लंबित राजस्व वसूली के प्रकरणों में तेजी लाने, मोबाइल कोर्ट से भूमि विवाद समाधान, सीमांकन बटवारा नामांतरण सीएम हेल्पलाइन को लेकर निर्देश दिए।