उतरौला: आसाम रोड चौराहे पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया पूजन
24 मार्च सोमवार शाम 8:00 बजे नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने आसाम रोड चौराहे पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन अर्चन किया एवं क्षेत्र के लोगों की कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि बड़े ही भाग्य से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का अवसर मिलता है और हमारे क्षेत्र वासियों का कल्याण हो यही प्रार्थना है।