उतरौला: श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
25 मार्च मंगलवार सुबह 11:00 बजे श्री दत्त गंज ब्लॉक प्रमुख जायसवाल ने शुक्लागंज आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। लोगों की समस्याओं की निराकरण के लिए उन्होंने विकासखंड स्तरीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण का निर्देश दिया। कहा की ग्राम वासियों की समस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।