शताब्दीपुरम में बिजली के ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शिक्षक का अपहरण किया। आरोपियों ने मुर्गा बनाकर उसके साथ मारपीट की। शिक्षक के द्वारा अपने 60000 रुपए वापस मांगने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।