चाचौड़ा: चाचौड़ा थाना पुलिस ने 2019 के 7 वर्ष पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
चाचौड़ा थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को पकड़ा है। 8 मई को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2019 में आरोपी प्रदुमन मीना ग्राम अरण्या थाने में एक्सीडेंट संबंधी मामला दर्ज हुआ था। आरोपी के लगातार फरार रहने पर चाचौड़ा न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। 7 मई को सूचना पर 7 वर्ष पुराने वर्ष 2019 के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।