बसेड़ी: जंगलों में आराम फरमा रहा था 'लादेन', रात के अंधेरे में पुलिस ने दबोचा
Baseri, Dholpur | May 20, 2026 पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 25 हजार का इनामी हार्डकोर बदमाश “लादेन” आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बज्र प्रहार” के तहत बसेड़ी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वनखंडी महादेव मंदिर के जंगलों से बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बराम