यूट्यूबर और 'बिग बॉस' फेम एल्विश यादव पहली बार होली मनाने पटना पहुंचे हैं. वह भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ एक ग्रैंड इवेंट में परफॉर्म कर 'सिस्टम' का जलवा बिखेरेंगे.रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे पटना पहुंचे एल्विस यादव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।