शिवपुरी नगर: धीरेंद्र शास्त्री की कथा के मुख्य यजमान कपिल गुप्ता ऑनलाइन डॉक्टर की तलाश में बने साइबर ठगी का शिकार
शिवपुरी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा आयोजित कर सुर्खियों में आए कपिल मोटर्स के संचालक कपिल गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं, जहाँ गूगल पर डॉक्टर की तलाश करना उनकी पत्नी के लिए बेहद महंगा साबित हुआ और देखते ही देखते उनके बैंक खातों से पौने तीन लाख रुपये से अधिक की राशि पार हो गई।