भादरा: सिद्धमुख नहर प्रणाली में ग्रुप बी व सी के लिए 22 जून तक का वरीयताक्रम जारी
भादरा, 6 जून। सिद्धमुख प्रणाली में सिंचाई जल वितरण के लिए ग्रुप ‘बी’ व ‘सी’ का रेग्युलेशन जारी किया गया है। 6 जून सायं 6 बजे से 14 जून तक ग्रुप ‘बी’ तथा 14 जून से 22 जून तक ग्रुप ‘सी’ की नहरों में पानी प्रवाहित होगा। पालड़ी, चणान, राजपुरा सहित विभिन्न माइनरों एवं रासलाना वितरिका की निर्धारित रीच में जल आपूर्ति की जाएगी।