सासनी: पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने एक महिला को जमकर मारा, घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Sasni, Hathras | Jun 5, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर मे 1 महिला भावना पत्नी छत्रपाल के साथ पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट मे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।